{"_id":"6ac675f17de24f398309b3e2","slug":"harish-rawat-says-congress-party-never-sought-an-explanation-in-60-years-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हरीश रावत का छलका दर्द, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हरीश रावत का छलका दर्द, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा
Wed, 07 Oct 2026 10:25 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:25 PM IST
सार
हरीश रावत ने कहा कि 14 अक्तूबर को कांग्रेस के साथ मेरे विधिवत संबंध या सदस्यता को 58 वर्ष हो जाएंगे। मैं दो वर्ष पहले से ही कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यक्रमों में भाग लेने लग गया था, इसे मिलाकर कांग्रेस के साथ 60 साल हो जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व सीएम हरीश रावत 14 अक्तूबर को कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में 60 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी ने उनसे किसी बात या गलती पर जवाब तलब नहीं किया। अब उन्हें जनसंवाद यात्रा करने पर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हरीश रावत ने कहा कि 14 अक्तूबर को कांग्रेस के साथ मेरे विधिवत संबंध या सदस्यता को 58 वर्ष हो जाएंगे। मैं दो वर्ष पहले से ही कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यक्रमों में भाग लेने लग गया था, इसे मिलाकर कांग्रेस के साथ 60 साल हो जाएंगे। इन वर्षों में मैंने बहुत सारी गलतियां की होंगी, मगर पार्टी ने कभी भी मुझसे जवाब तलब नहीं किया।
विज्ञापन
दिल्ली नहीं पहुंचे हरीश रावत: कुमारी सैलजा से मुलाकात टली, यात्रा को लेकर मिली चिट्टी पर देना था स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बहुत हुआ तो यूं ही पूछ लिया कि क्या बात हो गई और हमने अपनी राजनीतिक शरारत का जो भी कारण बता हो, पार्टी ने उसे अपने एक सिपाही का बयान मानकर स्वीकार किया। नई दिल्ली जाते समय मेरे मन में एक अजीब से उल्लास का अहसास हुआ है।
मुझे सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि मुझसे जवाब या स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, लेकिन मैंने स्वयं भी मिलने का समय मांग लिया था। मैं खुद भी स्पष्टीकरण देने के लिए उत्सुक हूं। मेरे 60 साल के राजनीतिक जीवन में एक कमी रह गई थी, वो पूरी हो रही है।