फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cyber fraudster arrested from Gujarat for swindling by sending a traffic challan APK file via What

व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, गुजरात से ठग गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि 23 अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये निकल गए।

विज्ञापन
Cyber fraudster arrested from Gujarat for swindling by sending a traffic challan APK file via What
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये उड़ाने के मामले में मुनिकीरेती पुलिस ने गुजरात से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजता था। फाइल डाउनलोड करते ही उसके पास मोबाइल का एक्सेस पहुंच जाता था। इसके बाद वह बैंकिंग संबंधी जानकारी का इस्तेमाल कर खाते से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था।

विज्ञापन


ढालवाला निवासी नरेशचंद्र रमोला ने 25 सितंबर 2025 को मुनिकीरेती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप कॉल और बैंक खातों से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाई गई। जांच के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि साइबर सेल की तकनीकी सहायता और निगरानी के बाद पुलिस टीम ने बुधवार को अहमदाबाद, गुजरात से पटेल कुणाल दिनेशभाई (41) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अहमदाबाद स्थित अर्बुदा अपार्टमेंट का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: 12 सितंबर को किया फोन चोरी, अब आरोपी ने पीड़ित की बहन से सोशल मीडिया पर मांगा पासवर्ड

Trending Videos

ऐसे करता था साइबर ठगी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल तैयार कर लोगों को ऑनलाइन भेजता था। फाइल डाउनलोड होते ही उसे मोबाइल का एक्सेस मिल जाता था। इसके बाद वह मोबाइल में मौजूद बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर खातों से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था।

एपीके फाइल से रहें सावधान
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरटीओ चालान, केवाईसी, बिजली बिल या बैंक खाते के अपडेट के नाम पर व्हाट्सएप या एसएमएस से भेजी गई किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। अनजान फाइल या लिंक के जरिये साइबर ठग मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed