फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   what is needed to work women night shift

महिलाओं से नाइट शिफ्ट की जरूरत क्या: उत्तराखंड की मंत्री

Sun, 13 Jan 2013 12:59 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 13 Jan 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
what is needed to work women night shift

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री अमृता रावत कामकाजी महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट को उचित नहीं मानतीं। विवेकानंद जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक सवाल पर कहा कि महिलाओं से नाइट शिफ्ट कराए जाने की जरूरत ही क्या है। जो भी काम हो वह दिन में भी कराया जा सकता है। यह महिलाओं के लिए भी उपयुक्त होगा। घर-परिवार को संभालने के लिए उनके पास पर्याप्त समय होगा।

विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह है। ऐसा कोई आदेश न तो जारी हुआ है और न जारी करने की मंशा है, जिसके तहत शाम छह बजे केबाद महिलाओं के काम करने पर पाबंदी हो।
विज्ञापन


हालांकि एक्ट के अनुसार शाम सात बजे के बाद महिला कर्मी से काम नहीं लिया जा सकता। राज्य सरकार ने इतनी छूट जरूर दी है कि यदि इसके बाद भी कोई प्रतिष्ठान महिलाओं से काम कराना चाहता है तो उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह महिला कर्मी के घर तक छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed