{"_id":"b057dcd0-ddc9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"what-have-virtue-rahul-visit-uttarakhand-asks-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किस हैसियत से उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं राहुल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किस हैसियत से उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं राहुल'
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड त्रासदी पर कांग्रेस के साथ जारी जुबानी जंग में अब भाजपा के कई नेता मैदान में उतर आए हैं।
विज्ञापन
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विदेश से घूमकर लौटे राहुल गांधी ने एक इवेंट के तौर पर उत्तराखंड में राहत कार्यों को देखा।
अब कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि राहुल उसके लिए वीआईपी हैं कि नहीं, क्योंकि इसी कांग्रेस ने कहा था कि किसी भी वीआईपी को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं करना चाहिए। फिर राहुल किस हैसियत से वहां गए हैं।
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
नकवी ने कहा कि कांग्रेस व यूपीए सरकार जितनी ऊर्जा भाजपा और नरेंद्र मोदी की आलोचना करने में खर्च कर रही है, अगर उसका 10वां हिस्सा भी राहत कार्यों पर लगाती तो आज उनके चेहरे पर कोल घोटाले की पुती कालिख कुछ तो धुल ही जाती।
विज्ञापन
वहीं नरेंद्र मोदी की आलोचना से नाराज राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कि वह इस त्रासदी पर राजनीति करना बंद करे।
राजनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर किसी भी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
पढ़ें: मैं ‘पहाड़’ हूं, पीड़ा में हूं...
विज्ञापन
मोदी की तरफदारी करते हुए उन्होंने कहा कि कोई मुख्यमंत्री या राजनीतिक दल यदि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना चाहता है तो उस मदद को स्वीकार किया जाना चाहिए, न कि उसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहिए।
राजनाथ ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस की ओर से की जा रही राजनीति निंदनीय है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर किये दावों पर मोदी की खिल्ली उड़ाई थी। भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा पर भी सवाल उठाए हैं।