फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vijay bahuguna may go to supreme court.

सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में जुटे विजय बहुगुणा!

Sat, 26 Mar 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 04:19 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट में विजय बहुगुणा की ओर से याचिका दाखिल न करने के सवाल को भी कांग्रेस को मथ दिया।
  • बहुगुणा ने हाईकोर्ट की ओर रुख इसलिए भी नहीं किया कि वह पहले से ही मान कर चल रहे थे कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कार्रवाई न होने से पहले याचिका किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी।

विज्ञापन
vijay bahuguna may go to supreme court.
विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अब हरीश रावत की सरकार को और अधिक उलझा दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में विजय बहुगुणा की ओर से याचिका दाखिल न करने के सवाल को भी कांग्रेस को मथ दिया। कांग्रेस के अन्य बागी विधायक तक इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


मामले के निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं और यह भी कहा जा रहा है कि बहुगुणा सुप्रीम कोर्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं। कांग्रेस में हालांकि सरकार पर अविश्वास जताने वाले विधायकों के सूत्रधार के रूप में विजय बहुगुणा को ही देखा जा रहा है, लेकिन अग्रिम मोरचे पर हरक सिंह ही तैनात हैं।
विज्ञापन


18 मार्च को सदन में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की गुगली ही थी, जिसने हरीश रावत की सरकार को उलझा दिया था। अब शुक्रवार को हाईकोर्ट से दल बदल कानून के तहत राहत लेने के मामले में बहुगुणा ने फिर कांग्रेस को उलझा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुगुणा द्वारा हाईकोर्ट न जाने से भी कांग्रेस परेशान

vijay bahuguna may go to supreme court.
कोर्ट - फोटो : demo photo

बहुगुणा की हाईकोर्ट में राहत के लिए याचिका दाखिल न किया जाना भी कांग्रेस को सता रहा है। माना जा रहा है कि बहुगुणा ने हाईकोर्ट की ओर रुख इसलिए भी नहीं किया कि वह पहले से ही मान कर चल रहे थे कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कार्रवाई न होने से पहले याचिका किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी।

यह भी कहा जा रहा है कि बहुगुणा सुप्रीम कोर्ट की तैयारी में जुट गए हैं। खुद विजय बहुगुणा इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उनके साथी विधायक भी इस मामले को खास तवज्जो नहीं दे रहे हैं। एक विधायक के मुताबिक यह मामला बिल्कुल अलग है।

बहुगुणा अगर याचिकाकर्ता हो भी जाते तो भी स्थिति में कोई बदलाव न आता। कोर्ट ने प्री मेच्योर मानते हुए याचिका खारिज की है। अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का रास्ता ही बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed