{"_id":"572f4d454f1c1ba9485ccee2","slug":"vehicle-crushed-tiger","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 08 May 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
vehicle crushed tiger
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाघ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को पीली नदी के सामने हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक बाघ मृत पाया गया।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पार्क प्रशासन के अधिकारियों को दी। सूचना पर चिड़ियापुर रेंज के रेंजर राजेंद्र हिंगवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाघ के शव को रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। रेस्क्यू सेंटर में डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव को दफना दिया गया। रेंजर राजेंद्र हिंगवान ने बताया कि शायद शनिवार रात को बाघ किसी वाहन की चपेट में आ गया था। मृत बाघ नर था और उसकी उम्र करीब पांच साल थी।
विज्ञापन
दुर्घटना में बाघ का जबड़ा और पसलियां टूट गई थीं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डीबीएस खाती, डीएफओ एचके सिंह, एसडीओ संतराम आदि मौके पर पहुंचे।