Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Yamunotri Dham doors close for winter on bhai dooj goddess yamuna to be worshipped in kharsali

उत्तरकाशी: भाई दूज पर कल बंद होंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट, फिर छह माह खरसाली में होगी मां यमुना की पूजा

Tue, 10 Nov 2026 01:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 10 Nov 2026 01:57 PM IST
सार

गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Yamunotri Dham doors close for winter on bhai dooj goddess yamuna to be worshipped in kharsali
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भैयादूज के पावन पर्व पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही छह माह तक चलने वाली शीतकालीन पूजा-अर्चना का क्रम मां यमुना के मायके खरसाली स्थित यमुना मंदिर में शुरू हो जाएगा। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर महाराज की अगुवाई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे कपाट बंद करने का मुहूर्त निर्धारित किया गया है। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां यमुना की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम से खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून:  दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर, सुबह फोन आया-तुम्हारे बेटे का शव मोर्चरी में पड़ा है
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्ययंत्रों और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ खरसाली पहुंचेगी। शाम को खरसाली गांव पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण पारंपरिक तरीके से मां यमुना की डोली का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि शीतकाल के दौरान श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। कपाट बंद होने के साथ ही मां यमुना की शीतकालीन पूजा-अर्चना भी खरसाली में संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed