{"_id":"6ac78b79415becc533005e4e","slug":"voter-list-will-now-be-checked-door-to-door-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122659-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मतदाता सूची की अब घर-घर होगी पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मतदाता सूची की अब घर-घर होगी पड़ताल
Thu, 08 Oct 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होने वाली पड़ताल में देखी जाएगी सूची
उत्तरकाशी। मतदाता सूची में किसी पात्र का नाम छूट न जाए और मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची में बने न रहें, इसके लिए जिले में अब बूथ से लेकर घर-घर तक विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होने वाले इस अभियान में मतदाता सूची की जमीनी पड़ताल की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यहां प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची का बूथ स्तर पर परीक्षण होगा।
राजनीतिक दल अपने बीएलए के माध्यम से सूची का मिलान कर पात्र और अपात्र मतदाताओं से संबंधित दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। हाल में सूची में जोड़े गए नामों की भी मौके पर पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य साफ-सुथरी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर सहयोग करने को कहा। बैठक में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, कांग्रेस के दिनेश गौड़, बीएसपी के रमेश राज, राजीव नौटियाल, हरीश डंगवाल, मनोज सिंह, जयचंद रावत, महावीर नेगी आदि थे।