फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vipin, Saurabh, Aishwarya and Mehak won the race

दौड़ में विपिन, सौरभ, ऐश्वर्या व महक ने मारी बाजी

Fri, 12 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Vipin, Saurabh, Aishwarya and Mehak won the race
मनेरा स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दमखम दिखाती बालिकाएं। - फोटो : UTTER KASHI
युवा कल्याण विभाग ने शुक्रवार को पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। मनेरा स्टेडियम में जिला परियोजना निदेशक संजय सिंह व एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान ने दीप जलाकर प्रतियोगिताओं का आगाज किया। दौड़ में विपिन, ऐश्वर्या, सौरभ, रोशनी, हिमांशु व महक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मनेरा खेल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के सभी 6 विकासखंडों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की दौड़ हुई। इसमें 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के विपिन प्रथम, भटवाड़ी ब्लॉक के परमवीर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोरी ब्लॉक की कुमारी ऐश्वर्या ने पहला, कलूड़ा नौगांव ब्लॉक की सारा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मोरी ब्लॉक के सौरभ रावत पहले, आयुष दूसरे जबकि बालिका वर्ग में कलूड़ा भटवाड़ी ब्लॉक की रोशनी प्रथम व मोरी ब्लॉक की प्रीति दूसरे स्थान पर रहीं। साथ ही 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नौगांव ब्लॉक के हिमांशु ने पहला, डुुंडा ब्लॉक के रोहन कुमार ने दूसरा जबकि बालिका वर्ग में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की कुमारी महक ने पहले व भटवाड़ी ब्लॉक की सिमरन ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों के 250 से अधिक बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बेंजोला, जिला अध्यक्ष युवा कल्याण आजद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, लोकेंद्र नेगी, प्रकाश भंडारी, निर्णायक अमीरचंद रमोला, राजाराम भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed