Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi fire incident CM Dhami reaches Pawani village and Meet Affected Villages

उत्तरकाशी अग्निकांड: सीएम धामी पहुंचे पवानी गांव, ग्रामीणों से मिलेंगे, क्षेत्र का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Thu, 26 Nov 2026 04:48 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Nov 2026 04:48 PM IST
सार

मंगलवार को उत्तरकाशी के पवानी गांव में लकड़ी के बने मकान में आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि एक एक कर सभी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Uttarkashi fire incident CM Dhami reaches Pawani village and Meet Affected Villages
सीएम धामी पहुंचे पवानी गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोरी विकासखंड के पवानी गांव में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद आज सीएम धामी उत्तरकाशी पहुंचे। यहां वह पवानी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि आग में गांव के 33 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें 44 परिवार निवास कर रहे थे। अग्निकांड के 24 घंटे बाद भी कई स्थानों पर मलबे से धुआं और आग सुलग रही थी। प्रभावित परिवारों के रहने के लिए टेंट और राशन की व्यवस्था की गई है। भोजन के लिए सामूहिक रसोई भी शुरू कराई गई है। 
विज्ञापन


UK Top News: चुनाव से पहले भाजपा का रिपोर्ट कार्ड, कांग्रेस का लोकभवन कूच, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

राख से निकलते धुएं को देख रोते रहे पवाणी के लोग
बीते मंगलवार को मोरी के पवाणी गांव पर आगजनी की घटना का ऐसा कहर बरपा कि गांव के करीब अस्सी प्रतिशत भवन जलकर राख हो गए। बुधवार सुबह तक राख बन चुके भवनों के बीच से आ रहे धुएं को देख कर महिलाएं दिन भर विलाप करती रही। लोगों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे खेतों में रोते हुए काटी। हालांकि बच्चों व बुजुर्गों को पड़ोसी गांव ओसला भेज दिया गया था।

मोरी के पवाणी गांव में हुई अग्निकांड की घटना ने एक बार पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दिन में एक भवन में रसोई गैस सिलिंडर के लीकेज होने पर लकड़ी के बने भवन में आग फैली। जो देखते ही देखते गांव में फैल गई। दिन की घटना के समय गांव में बहुत कम लोग थे लेकिन उन्होंने किसी प्रकार जन व पशु हानि को बचाया। स्थानीय निवासी चैन सिंह रावत ने बताया कि गांव में करीब पंद्रह भवन बचे हैं। उनको बचाने के लिए लोगों ने अपने राशन आदि को रखने के बनाए गए कोठार उखाड़े।

रात तक किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गांव के आधे से अधिक परिवार बेघर हो चुके थे। लोग पूरी रात खेतों में बैठकर विलाप करते रहे। बचे हुए घरों व आसपास के गांव से पहुंचे लोगों ने रात को खिचड़ी बनाकर लोगों को खिलाई। स्थानीय निवासी यश पंवार, कृष्णा देवी, जनक पंवार, विजय पंवार का कहना है कि क्षेत्र में शीतकाल की बर्फबारी को देखते हुए छह माह का राशन, घास, चारा, लकड़ी सब जलकर राख हो गया। अब ऐसी स्थिति से कैसे उबरा जाएगा। कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed