{"_id":"68e7a4bdcccdc9e7cc071b08","slug":"trekking-on-the-gomukh-tapovan-track-will-begin-today-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-115220-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आज से शुरू हो जाएगी गोमुख-तपोवन ट्रैक पर ट्रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आज से शुरू हो जाएगी गोमुख-तपोवन ट्रैक पर ट्रैकिंग
Thu, 09 Oct 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 09 Oct 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री पार्क प्रशासन ने बर्फबारी को देखते हुए लिया था फैसला
उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से शुक्रवार से गोमुख-तपोवन ट्रैक को ट्रैकिंग के लिए खोला जाएगा। पार्क प्रशासन की ओर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मंगलवार को दो दिन के लिए ट्रैकिंग को रोक दिया था। बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब होने के कारण ट्रैकिंग नहीं खोली गई।
बीते सोमवार से गोमुख तपोवन सहित भोजबासा आदि क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद सुरक्षा को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने मंगलवार से गोमुख-तपोवन ट्रैक पर रोक लगा दी। दो दिन तक लगातार हुई बर्फबारी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स को गंगोत्री बुलाया गया था। पार्क प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को मौसम को देखते हुए ट्रैकिंग को दोबारा शुरू करने की योजना थी लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने के कारण ट्रैकिंग नहीं खोली गई।
वहीं अब मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से गोमुख-तपोवन ट्रैक को ट्रैकर्स के लिए तीन दिन बाद खोल दिया जाएगा। पार्क रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने कहा कि बर्फबारी के कारण सुरक्षा को देखते हुए तीन दिन गोमुख-तपोवन सहित अन्य ट्रैक पर ट्रैकिंग को रोका गया था। वहीं शुक्रवार सुबह से सभी ट्रैक पर आवाजाही खोल दी जाएगी।