फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress vocal on leasing of government properties

Uttarkashi News: सरकारी संपत्तियों की लीज पर कांग्रेस मुखर

Wed, 16 Sep 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 16 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Congress vocal on leasing of government properties
स्थानीयों को पहली प्राथमिकता देने की मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी/पुरोला। सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों को लीज व पीपीपी मोड के जरिए निजी हाथों में दिए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है।
उत्तरकाशी में जिला कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि सरकारी भूमि प्रदेश की जनता की संपत्ति है। यदि सरकार इसका उपयोग राजस्व बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए करना चाहती है तो आवंटन अथवा लीज में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पहली प्राथमिकता संबंधित ग्राम समाज, दूसरी संबंधित ब्लॉक और तीसरी संबंधित जनपद के स्थानीय निवासियों को दी जाए।
विज्ञापन

उधर, पुरोला में यमुना घाटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियों को लीज और पीपीपी मोड पर निजी हाथों में देने का रास्ता आसान किया गया है। दिनेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर जनता के बीच तक उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed