{"_id":"6318e7ad27d4e542835e46bc","slug":"the-culprits-of-recruitment-scam-utter-kashi-news-drn4221115106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक डोर से नियुक्ति पर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक डोर से नियुक्ति पर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन
यूकेएसएसएससी सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में छात्र संगठन जय हो ने मशाल जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। संगठन ने भर्ती मामलों की सीबीआई जांच करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
मंगलवार देर शाम छात्र संगठन जय हो के सदस्यों ने बाजार क्षेत्र में हाथ में मशाल लेकर भर्ती घोटाले मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोला बाजार में आयोजित सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी सरकारी नौकरियां लाखों रुपयों में अपने रिश्तेदारों और करीबियों में बांट दी। चंद रुपयों के लिए सरकार ने लाखों बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्रों ने कहा कि दोषियों को जेल में डाल देना चाहिए। जो-जो मंत्री व नेता इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनको पद से हटाकर मुकदमा किया जाए।
उन्होंने जल्द भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं दी गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों में यशीष रावत, आयुष मियां, सुधांशु थपलियाल, कैवल्य जखमोला, अंकित रावत, शिवकांत कंडारी, निशांत कंडारी और पुनीत अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विधानसभा में बैक डोर से नियुक्ति का विरोध
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा में बैक डोर से नियुक्तियों पर कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के पुतला फूंककर भर्ती में धांधली की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।
बुधवार को यमुनोत्री हाईवे पर एकजुट हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भर्ती घोटाले में संलिप्त बड़ी मछलियों को बचाने की वजह से भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच नहीं करवाना चाहते हैं। अपने हक की लड़ाई के लिए प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर चुके हैं जिनके साथ कांग्रेस खड़ी है। प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, दीवान सिंह असवाल, आशीष रावत, सरदार सिंह, रमेश इंदवाण, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद