फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Registrar Kanungo started a phased movement

रजिस्ट्रार कानूनगो ने शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन

Mon, 18 Oct 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Registrar Kanungo started a phased movement
जिले की तहसील और उप तहसीलों में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो ने नौ सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को आंदोलन के क्रम में रजिस्ट्रार कानूनगो ने काली पट्टी बांधकर तीन घंटे का कार्यबहिष्कार किया। उन्होंने मांगों का निस्तारण न होने पर एक नवंबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष उदय सिंह पंवार ने कहा कि संघ लंबे समय से रजिस्ट्रार कानूनगो की लंबित मांगों के निदान की मांग कर रहा है। बावजूद इसके कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति पटवारी की वरिष्ठता सूची के आधार पर करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन करने, कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति करने, तहसील अभिलेखागार में अनसुवेक तैनात करने आदि मांगे लंबित हैं। इसपर प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसमें सोमवार से 24 अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर तीन घंटे कार्यबहिष्कार, 25 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार को आंदोलन के पहले दिन रजिस्ट्रार कानूनगो अरविंद नेगी ने जिला मुख्यालय, धीरेंद्र सिंह कुमाईं ने उप तहसील जोशियाड़ा, संघ के अध्यक्ष उदय सिंह पंवार ने मोरी तहसील, विक्रम सिंह ठाकुर ने चिन्यालीसौड़, रतन सिंह नाथ ने डुंडा, लक्ष्मी भटवाड़ी, विनोद पंवार धौंतरी उप तहसील, जगेंद्र सिंह चौहान ने बड़कोट तहसील में कार्यबहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed