फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ITBP jawans did yoga at an altitude of 15 thousand feet

आईटीबीपी के जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योग

Mon, 21 Jun 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawans did yoga at an altitude of 15 thousand feet
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस जीरो डिग्री तापमान में योगाभ्यास किया। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने योग किया।
विज्ञापन

सीमांत जनपद की नेलांग घाटी से ऊपर भारत-चीन सीमा पर नागा, सुमला, मंडी, पीडीए आदि में आईटीबीपी के जवान अग्रिम चौकियों पर तैनात हैं। इन दिनों 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो रही है। हाड़ कंपाने वाली ठंड में जवानों ने योगाभ्यास कर फिट रहने का संदेश दिया। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम स्थित मां गंगा व यमुना मंदिर के प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों ने भी विभिन्न आसन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed