{"_id":"6a8ee7b7d92d1a5bac061f9f","slug":"departed-for-dodital-with-the-village-deity-maa-ashtabhuja-and-matik-dhol-devta-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-121878-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ग्रामीण मां अष्टभुजा व मटीक ढोल देवता के साथ डोडीताल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ग्रामीण मां अष्टभुजा व मटीक ढोल देवता के साथ डोडीताल रवाना
Wed, 26 Aug 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने जगह-जगह किया स्वागत
उत्तरकाशी। साल्ड गांव के ग्रामीण बुधवार को अपने आराध्य देवी मां अष्टभुजा देवी और मटीक ढोल देवता के साथ डोडीताल के लिए रवाना हुए। गांव से डोडीताल तक धार्मिक यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने देवी-देवताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं, अगोड़ा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने साल्ड से पहुंचे श्रद्धालुओं और देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया।
बुधवार को साल्ड गांव की थात पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यहां विधिविधान से मां अष्टभुजा देवी और मटीक ढोल देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डोडीताल के लिए रवाना हुए। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।
साल्ड गांव निवासी अवतार सिंह मेहर और सुरेश नौटियाल ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मटीक ढोल देवता का पुनर्निर्माण कराया है। डोडीताल पहुंचने के बाद देवता की विधिवत शुद्धीकरण पूजा की जाएगी। वहीं, अगोड़ा गांव में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर धार्मिक यात्रा का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर बुद्धि सिंह मखलोगा, अवतार सिंह महर, सुरेश नौटियाल, कुशाल सिंह राणा, सर्वेश्वर नौटियाल, नरेंद्र सिंह राणा, संतोष नौटियाल, रमेश नेगी, बद्री प्रसाद सेमवाल, रोशन लाल, आनंदमणि सेमवाल आदि मौजूद रहे।