फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Highway: Potholes galore from Gyansu to Bhatwari.

गंगोत्री हाईवे : ज्ञानसू से भटवाड़ी तक गड्ढे ही गड्ढे

Wed, 26 Aug 2026 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 26 Aug 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Highway: Potholes galore from Gyansu to Bhatwari.
नेताला-भटवाड़ी में भूस्खलन जोन व धंसती सड़कों से यात्री परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू से लेकर भटवाड़ी तक बने गड्ढे बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। साथ ही अब मानसून सीजन के बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में एक बार फिर लोगों को गड्ढों के साथ नेताला-भटवाड़ी के भूस्खलन जोन व धंसती सड़कें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। इसको लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बीआरओ को जल्द ही सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश देने की मांग की है।
दूसरी ओर जिला होटल एसोसिएशन की ओर से भी नेताला के भूस्खलन जोन सहित गंगोत्री हाईवे क चौड़ीकरण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होेंने कहा कि अब दोबारा मानसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ती है लेकिन सड़क की दुर्दशा एक बार फिर मुसीबत का सबब बन सकती है। साथ ही कहा कि बड़ेथी से लेकर गंगोत्री तक सड़क का चौड़ीकरण जल्द किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, बड़ेथी से तेखला तक प्रभावित होने वाले लोगों को जल्द ही मुआवजा दिया जाए। दूसरी ओर भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि गंगोत्री हाईवे पर विशालकाय गड्ढे हर समय हादसों को न्योता दे रहे हैं। पूर्व में गंगोरी और आसपास के क्षेत्र मेें इन गड्ढों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। साथ हल्की बरसात होने पर यह गड्ढे पानी भरने के कारण तालाब का रूप ले लेते हैं। बीआरओ की इस कार्यप्रणाली के कारण लोगों में बहुत रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed