{"_id":"65b12054c79b4da70a03f8f8","slug":"himachali-singer-vicky-chauhan-sang-many-songs-in-the-tenth-cultural-evening-of-magh-mela-utter-kashi-news-c-54-1-uki1002-4226-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: किंदी चल बठीणों किंदी चले तू...पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: किंदी चल बठीणों किंदी चले तू...पर थिरके दर्शक
विज्ञापन
उत्तरकाशी माघ मेले मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हिमाचली गायक विक्की चौहान। संव
माघ मेले की दसवीं सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक विक्की चौहान ने गाए कई गीत
दिन में भी कई सांस्कृतिक दलों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
उत्तरकाशी। माघ मेले (बाड़ाहाट कू थौलू) की दसवीं सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायक विक्की चौहान के नाम रही। उनके किंदी चल बठीणों किंदी चले तू, एलपी गाड़ी, सही पकड़े हैं, ये लगी नाटी...आदि गीतों पर दर्शक देर रात तक जमकर झूमे। वहीं बुधवार दिन में भी विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुति दी।
माघ मेला मंच पर मंगलवार रात को सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया। इसके बाद हिमाचल के गायक विक्की चौहान ने अपने गीत चमा चामा देणू, झूमके-झूमके ओ बटीणो मेरे, कनौ के झूमके, बालमा, छोटी-छोटी गाड़ी मां, बिडरू न मानी ये, छोरी आ जा तू शिमला बाजार, मेरू चले घुमदी, डाली झूमा, बबली घूमदी टाटा सूमो मां, छोरी आजा तू विसमेरी करों दी, एलपी गाड़ी, डिस्को साड़ी...आदि गानों की प्रस्तुति दी।
वहीं बुधवार दिन को माघ मेला मंच पर हंसा नृत्य नाट्य कला, लोकगायक कन्हैया ढौंडियाल, अमरदीप रौतेला, रोहन राज, विपिन नेगी, लोक गायिका हेमलता, जितेंद्र बलोकी, मयूर झांकी ग्रुप देहरादून, विनायक सुर संगीत एवं कला मंच का कार्यक्रम, पूजा असवाल, सुषमा नेगी, राकेश पंवार, फोक ग्रुप, लोकगायक जयपाल पंवार, कांसी सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, सीओ अनुज कुमार, चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, स्वराज विद्धान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कविता परमार, मनोज मिनान, मनीष राणा, चंदन पंवार, प्रदीप कैंतुरा, मंच संचालन कर रहे मनवीर रावत आदि मौजूद रहे।