फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Highway: 5 km road between Ganganani and Dabrani will be widened

Gangotri Highway: गंगनानी से डबराणी के बीच पांच किमी सड़क होगी चौड़ी, चारधाम यात्रा होगी सुगम

Mon, 24 Mar 2025 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 24 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में गंगनानी से डबराणी के बीच का संकरा स्थान जाम का सबसे बड़ा कारण बनता है। संकरा स्थान होने के कारण दो बड़ी बसों के आते ही जाम लग जाता है,लेकिन अब इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Gangotri Highway: 5 km road between Ganganani and Dabrani will be widened
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में आवागमन सुगम करने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बीआरओ की ओर से गंगोत्री हाईवे गंगनानी से डबराणी तक के पांच किमी क्षेत्र में पहाड़ी को कटिंग कर संकरे स्थानों पर चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं सोनगाड में बाल कंडार के मंदिर के समीप नदी के चेनालाइज किया जाएगा।

विज्ञापन


हर वर्ष चारधाम यात्रा में गंगनानी से डबराणी के बीच का संकरा स्थान जाम का सबसे बड़ा कारण बनता है। वहां पर संकरा स्थान होने के कारण दो बड़ी बसों के आते ही जाम लग जाता है। इससे यात्री दिन भर फंसे रहते हैं। वहीं चारधाम यात्रा के समय सबसे अधिक दुर्घटनाएं भी इस पांच किमी के क्षेत्र में देखने को मिलती हैै। क्योंकि सड़क संकरी होने के साथ इस क्षेत्र में ढालदार सड़क है।
विज्ञापन


भूस्खलन जोन पर लगेंगे साइन बोर्ड
जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पहली बार वहां पर बीआरओ की ओर से पहाड़ी कटिंग का कार्य किया जाएगा। इसका कार्य इस सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। वहीं ढालदार सड़कों पर ब्रेकर के साथ किनारे पर ब्लीकंर और मोड़ों पर शीशे लगवाए जाएंगे। वहीं बालकंडार मंदिर के समीप भागीरथी से सड़क पर हो रहे कटाव से बचाने के लिए नदी को चेनलाइज कर वहां पर कंकरीट की दीवार का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Pithoragarh : हिमालय में ॐ की आकृति जैसा एक और पर्वत दिखा, दोपहर 12 से दो बजे तक नजर आती है बर्फ से बनी छवि

वहीं डबराणी में भी क्षतिग्रस्त सड़क पर पुस्ते लगाने का कार्य किया जा रहा है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि हीना से गंगनानी के बीच में 57 किमी क्षेत्र में सड़क पर री-कॉपरेटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं भूस्खलन जोन पर साइन बोर्ड और जानकारी के बोर्ड के लगाए जाएंगे। वहीं पूरी सड़क पर पैराफिट लगाने की तैयारी है। यह कार्य चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पूरे कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed