फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh: Another mountain resembling the shape of Om was seen

Pithoragarh : हिमालय में ॐ की आकृति जैसा एक और पर्वत दिखा, दोपहर 12 से दो बजे तक नजर आती है बर्फ से बनी छवि

Mon, 24 Mar 2025 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 03:55 AM IST
सार

डीडीहाट से पूर्व दिशा की ओर नजर आने वाले हिमालय पर्वत की चोटी पर कुछ दिनों से ऊ की आकृति नजर आ रही है। यह चोटी मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में स्थित है। 

विज्ञापन
Pithoragarh: Another mountain resembling the shape of Om was seen
ओम पर्वत (इनसेट में) और ॐ की आकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालय में ॐ की आकृति जैसा एक और पर्वत नजर आया है। यह आकृति मौजूदा ॐ के प्रतिरूप से बड़ी है। डीडीहाट से पूर्व दिशा की ओर नजर आने वाले हिमालय पर्वत की चोटी पर कुछ दिनों से ऊ की आकृति नजर आ रही है। यह चोटी मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में स्थित है। 

विज्ञापन


सबसे पहले चोटी पर ऊ की आकृति स्थानीय निवासी नवीन टोलिया को नजर आई। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी तो सभी आश्चर्यचकित हो उठे। टोलिया ने बताया कि हिमालय को निहारने के दौरान उनकी नजर पर्वत पर बनी ऊ की आकृति पर पड़ी। पहले उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। जब उन्होंने गौर से देखा तो पर्वत पर बनी आकृति ॐ के चिह्न से काफी मिलती जुलती दिखी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : TEMPLE: सुंदरढूंगा के हिम शिखर पर दिखा स्वास्तिक पर्वत, मां आनंदेश्वरी दुर्गा मंदिर की नींव रखते समय पड़ी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह आकृति स्पष्ट रूप से दोपहर 12 से दो बजे तक नजर आती है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहने पर इस आकृति को देखने के लिए लोग रोज दोपहर का इंतजार करते हैं। लोग इस पर्वत को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इसमें अर्द्ध चंद्राकार बिंदु स्पष्ट नहीं है। 

यह भी पढ़ें : OM Chanting: 'ॐ' का उच्चारण करने से सारी बाधाएं होती हैं दूर, जानिए इसके जाप के फायदे और विधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed