Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sunderkand recitation in cow shelters on Govardhan Puja

Uttarkashi News: गोवर्धन पूजा पर गोशालाओं में हुआ सुंदरकांड का पाठ

Tue, 10 Nov 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 10 Nov 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sunderkand recitation in cow shelters on Govardhan Puja
महिलाओं ने लिया गोसंरक्षण का संकल्प
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गोवर्धन पूजा पर मंगलवार को जनपद में गोमाता की पूजा-अर्चना कर गोसेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया। लक्षेश्वर बाड़ाहाट स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उजेली स्थित गोशाला में पहुंचकर विधि-विधान से गोपूजन किया। इस दौरान वीरांगना नारी संगठन की महिलाओं, साधु संतों और स्थानीय लोगों ने भी गोमाता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, सैंज स्थित मलूक पीठ आश्रम में वीरांगना नारी संगठन की महिलाओं ने गोपूजन के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।
उजेली स्थित गोशाला में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने गोमाताओं को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान महिलाओं ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सुधा गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं के गोसेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए गोशाला के लिए गोबर एकत्रित करने और उसे खरीदने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गोबर का उपयोग और उसकी खरीद से गोपालकों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही गोशालाओं को भी आर्थिक संबल मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, सैंज स्थित मलूक पीठ आश्रम में वीरांगना नारी संगठन की महिलाओं ने गोमाताओं की पूजा अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर स्वामी कुटी महाराज, सर्वानंद महाराज, सुनैना देवी, संगीता देवी, शांति प्रसाद भट्ट, मंगल सिंह चौहान, अमिता नौटियाल, संगीता जोशी, निधि, राम सौनी, रोमा, राजेंद्र शाह, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed