फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Four child laborers found in three hotels and restaurants

Uttarkashi News: तीन होटल और रेस्टोरेंट में मिले चार बाल श्रमिक

Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Four child laborers found in three hotels and restaurants
जिला टास्क फोर्स ने होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को चेतावनी देकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला टास्क फोर्स ने शहर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया, जिसके तहत टीम ने होटल एवं रेस्टोरेंट की चेकिंग। इस दौरान तीन होटल एवं रेस्टोरेंट से 18 वर्ष से कम उम्र के चार किशोर बालश्रम करते मिले। सभी को बाल कल्याण समिति ने उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

मुख्य विकास अधिकारी जय किशन के निर्देश पर बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला टास्क फोर्स बालश्रम उन्मूलन के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम व अभियान चला रही है। इसी के तहत मंगलवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस व श्रम विभाग की उपस्थिति वाली टीम ने शहर में चेकिंग की।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने एप्पस कैफे, भद्री स्वीट शॉप, मयंक रेस्टोरेंट से 18 वर्ष से कम उम्र के चार किशोर बरामद किए। जिला टॉस्क फोर्स ने होटल व रेस्टोरेंट मालिकों को बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों के तहत चेतावनी दी। उन्होंने होटल व रेस्टोरेंट में दोबारा बाल श्रमिक मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला टास्क फोर्स में जिला प्रोबेशन अधिकारी यशोदा बिष्ट, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष उत्तम गुुसाईं, संरक्षण अधिकारी हिमानी पंवार, परियोजना समन्वयक दीपक उप्पल, प्रोबेशन कार्यालय के रंजीत गुसाईं, जय प्रकाश भट्ट, श्रम विभाग से पूनम राणा, बाल संरक्षण इकाई से नवीन, चाइल्ड हेल्पलाइन से बबीता शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed