फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Economic survey is becoming an obstacle in the application of Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana

Uttarkashi News: नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन में आर्थिक सर्वे बन रहा बाधा

Wed, 14 Dec 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Economic survey is becoming an obstacle in the application of Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana
सरकार ने नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना में इस बार 2011 के आर्थिक सर्वे में नाम दर्ज होने की अनिवार्यता कर दी है। ऐसे में कई लोग योजना के मानक पूरे नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि इस साल करीब 600 लोगों ने आवेदन किया है जिनमें से मात्र एक ही आवेदन मानकों को पूरा कर रहा है। पिछले वर्ष करीब 1500 लोगों ने योजना का लाभ लिया था।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना का संचालन किया जाता है जिसमें पहली व दूसरी बच्ची के जन्म से छह माह तक आवेदन पर 11 हजार और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार की धनराशि दी जाती है। योजना के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग आवेदन करते हैं लेकिन पिछले माह नवंबर दूसरे सप्ताह से पात्रता के मानक बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें पहली बार वर्ष 2011 के आर्थिक सर्वे में नाम मांगा जा रहा है जबकि सर्वे में बहुत कम लोगों का नाम है। वहीं खाता-खतौनी, मकान विवरण, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक डिटेल, तीन साल के पानी व बिजली के बिल आदि की जानकारी मांगे जाने से भी कई आवेदकों को दिक्कत हो रही है। अभी तक बीपीएल कार्ड, आय प्रमाणपत्र आदि से ही आवेदन हो जाता था लेकिन इस बार पात्रता के मानक बदले जाने से दस्तावेज जुटाने में ही आवेदकों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आमेंद्र बिष्ट का कहना है कि सरकार के आर्थिक सर्वे को पात्रता का आधार बनाने से आय प्रमाण पत्र और बीपीएल कार्ड किसी काम नहीं आ रहा है जिससे कई पात्र आवेदक पात्रता से बाहर हो गए हैं। ग्रामीण बैसाखू लाल व सरिता बिष्ट ने भी सरकार से योजना के लिए पात्रता मानकों को सरल बनाने की मांग की है।

सरकार की ओर से जारी शासनादेश के अनुरूप ही सभी आवेदकों से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। आर्थिक सर्वे में नाम नहीं होने से दिक्कत हो आ रही है। अभी नए मानकों के अनुसार एक मात्र आवेदन की प्राप्त हुआ है।
-यशोदा बिष्ट, जिला बाल विकास अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed