{"_id":"62430e155799b736997f8e52","slug":"demolition-started-in-badethi-for-highway-widening-utter-kashi-news-drn4076174146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण के लिए बड़ेथी में ध्वस्तीकरण शुुुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौड़ीकरण के लिए बड़ेथी में ध्वस्तीकरण शुुुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम परियोजना के तहत हाईवे चौड़ीकरण के लिए बड़ेथी बाजार में ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अधिकांश प्रभावितों को मुआवजा राशि भी दे दी गई है, जो शेष रह गए हैं। उन्हें भी जल्द मुआवजा राशि दे दी जाएगी।
यात्रा सीजन की तैयारियों के तहत हाईवे चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई गई है। मंगलवार को बीआरओ ने चिन्यालीसौड़ तहसील प्रशासन के सहयोग से बड़ेथी बाजार में ध्वस्तीकरण कार्य शुुरू किया। इसके तहत हाईवे चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे भवनों को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण कार्य का मुआवजा व अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण करीब एक वर्ष से रुकी हुई थी, जिसे अब पूर्ण कर लिया गया है। तहसील प्रशासन का कहना है कि बुधवार को ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अधिकांश प्रभावितों के मुआवजा की धनराशि भी बांट दी गई है। शेष को भी जल्द मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा।
- चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत हाईवे चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई गई है। कुछ प्रभावितों को मुआवजा दे दिया गया, कुछ का बनकर तैयार है, जिसे बुधवार को वितरित कर दिया जाएगा। कुछ प्रभावितों का मुआवजा 20 अप्रैल तक उपलब्ध कराए जाने के लिए बीआरओ ने हमें जानकारी दी है। -मीनाक्षी पटवाल, एसडीएम चिन्यालीसौड़।