फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पूर्व दर्जाधारी मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

पूर्व दर्जाधारी मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व दर्जाधारी मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
चिन्यालीसौड़। नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पूर्व दर्जाधारी एवं सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार के खिलाफ धरासू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामीणों ने संतोष कुमार पर नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ब्लाक के मथोली गांव निवासी सुमेर दास, श्यामपुर निवासी सुरेंद्र, दड़माली के राजेश लाल, घियाकोटी कांसी के राकेश एवं विनोद और प्रतापनगर टिहरी के मस्तराम ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जाधारी रहे संतोष कुमार ने उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये लिए। इसमें आधी धनराशि बैंक खाते के माध्यम से और शेष देहरादून में उनके आवास पर जाकर दी थी। पैसा देने के बाद भी नौकरी न मिलने पर ग्रामीण स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने बीते नवंबर में मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

मामले में एसपी ददनपाल का कहना है कि सीएम कार्यालय से मामले में पत्र मिलने पर सीओ से जांच करवाई गई थी। इसमें कुछ तथ्य सामने आने पर थाना धरासू को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। इस पर धरासू थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 420 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed