{"_id":"57150aa84f1c1b436e8b46d2","slug":"control-room-for-eight-hours-burning-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम के पास आठ घंटे सुलगता रहा जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम के पास आठ घंटे सुलगता रहा जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर यमुना वन प्रभाग में जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के पास ही आठ घंटे तक जंगल आग से धधकते रहे। सूचना मिलने पर भी वन कर्मी आग बुझाने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस बार सर्दियों में अपेक्षित बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वन विभाग दावानल पर नियंत्रण के लाख दावे करे, लेकिन फिर भी जगह-जगह जंगलों में आग सुलग रही है। रविवार शाम को सरूखेत के पास कंसेरू के जंगल में आग भड़क उठी।
विज्ञापन
पास में ही अपर यमुना वन प्रभाग का मास्टर कंट्रोल रूम होने पर भी वन कर्मियों ने आग बुझाने की जहमत नहीं उठाई। करीब आठ घंटे तक सुलगते रहे जंगल की आग पर यहां पास में ही शादी में आए ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर काबू पाया।
विज्ञापन