फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Colorful kick-off to mini sports competitions in Purola

Uttarkashi News: पुरोला में मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज

Thu, 01 Oct 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 01 Oct 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Colorful kick-off to mini sports competitions in Purola
पुरोला। कमल नदी के तट पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के छह विकासखंडों नौगांव, पुरोला, चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी और मोरी की 72 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इससे पहले विभिन्न विकासखंडों की टीमों ने मार्च पास्ट किया। इसमें मोरी प्रथम, पुरोला द्वितीय और चिन्यालीसौड़ तृतीय स्थान पर रहा। गत वर्ष के चैंपियन छात्र असरूदीन ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया जिसके बाद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

जनपद क्रीड़ा समन्वयक रमेश चौहान ने बताया कि कबड्डी और खो-खो में जनपद स्तर की 12-12 टीमें हिस्सा ले रही है जबकि एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में करीब 500 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed