फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Accident in Jankichatti exposes the reality of passenger safety arrangements.

Uttarkashi News: जानकीचट्टी में हादसे ने खोली यात्री सुरक्षा व्यवस्था की पोल

Thu, 01 Oct 2026 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 01 Oct 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Accident in Jankichatti exposes the reality of passenger safety arrangements.
स्कूटी पर ढोई जा रही तीन सवारियों का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

स्कूटी फिसलने से एक महिला घायल
बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में स्कूटी से यात्रियों को ढोने की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्कूटी पर तीन लोग बिना हेलमेट सवार नजर आ रहे हैं। तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और तीनों सवार गिर पड़े। हादसे में एक महिला का पैर स्कूटी के नीचे फंस गया। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रा सीजन में यात्री सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि जानकीचट्टी में रैपिडो के नाम पर स्कूटी से यात्रियों को ले जाने का चलन बढ़ रहा है और कई मामलों में दोपहिया वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है। इसके एवज में यात्रियों से किराया भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान जानकीचट्टी में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में नियमों की अनदेखी कर तीन सवारियों को एक स्कूटी पर बैठाना हादसे का जोखिम बढ़ा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही है लेकिन प्रभावी निगरानी नहीं होने से स्थिति पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस-प्रशासन से वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय यात्रा मार्ग पर नियमित चेकिंग और सख्ती जरूरी है। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed