{"_id":"60689d4c8ebc3ec79e7bbfe9","slug":"chief-minister-interacts-with-villagers-of-netla-utter-kashi-news-drn375515412","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने नेताला के ग्रामीणों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने नेताला के ग्रामीणों से किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल चौपाल लगाकर नेताला के ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीएम के समक्ष रखीं, वहीं अधिकारियों ने क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
शनिवार देर शाम को सीएम ने अधिकारियों से स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर प्रभावी ढंग से कार्य करने को कहा। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि नेताला में महिलाओं को नमदा क्राफ्ट प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें स्वरोजगार की काफी संभावनाएं हैं। नेताला के राम प्रसाद सेमवाल ने बताया कि उनके गांव के लिए वर्ष 1955 में बनी सिंचाई नजर मरम्मत के अभाव में बदहाल है। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस नहर को दुरुस्त करने का प्रस्ताव जिला योजना में शामिल किया गया है।
नेताला की पूजा राणा ने राइंका नेताला में पर्याप्त कक्षा कक्ष नहीं होने की शिकायत की। इस पर माध्यमिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह ने विद्यालय में शीघ्र दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराने की बात कही। उन्होंने विद्यालय में कृषि विषय शुरू करने के लिए भूमि की आवश्यकता बताई। डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में चलाए जा रहे साक्षरता अभियान की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश समस्याएं तहसील एवं जिला स्तर की होती हैं।