फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chardham pilgrims will not face any problem due to landslide yamunotri highway

Uttarkashi: चारधाम यात्रा...भूस्खलन से यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा ट्रीटमेंट

Tue, 25 Mar 2025 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तर काशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तर काशी) Updated Tue, 25 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

भूस्खलन के कारण एक साथ यमुनोत्री, गंगोत्री दोनों हाईवे बंद हो जाते थे। अधिक मलबा और बोल्डर आने के कारण गत दो सालों में वहां पर मानसून सीजन में कई दिनों तक हाईवे बंद रहा। इससे चारधाम यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार यात्रियों के सामने यह दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
Chardham pilgrims will not face any problem due to landslide yamunotri highway
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरासू में यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट कार्य 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। कार्यदायी संस्था का दावा है कि इसका कार्य पूर्ण कर चारधाम यात्रा में यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके ट्रीटमेंट से धरासू में यमुनोत्री के साथ गंगोत्री हाईवे पर आवागमन के लिए बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन


धरासू में दो वर्ष पूर्व सक्रीय भूस्खलन जोन यमुनोत्री सहित गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बना हुआ था। वहां पर भूस्खलन के कारण एक साथ दोनों हाईवे बंद हो जाते थे। अधिक मलबा और बोल्डर आने के कारण गत दो सालों में वहां पर मानसून सीजन में कई दिनों तक हाईवे बंद रहा। इससे चारधाम यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


गत वर्ष शासन के निर्देश पर टीएचडीसी ने इसके ट्रीटमेंट की डीपीआर तैयार की थी। उसके बाद एनएच विभाग की ओर से इस पर करीब नौ करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया था। वहीं अब कार्यदायी संस्था की ओर से चारधाम यात्रा को देखते हुए 15 अप्रैल तक इसके मरम्मतीकरण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग बढ़नी शुरू, चार करोड़ यूनिट पार, दाम भी बढ़ने लगे

साइड इंचार्ज शशि शेखर ने बताया कि 15 अप्रैल से पहले रॉक बॉल्ट और जालियों के माध्यम से इसके मुख्य भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट पूरा कर दिया जाएगा। इससे चारधाम यात्रा में यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही में यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Yamunotri Highway
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed