फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News As the heat increases electricity demand and price also starts increasing read All Updates

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग बढ़नी शुरू, चार करोड़ यूनिट पार, दाम भी बढ़ने लगे

Tue, 25 Mar 2025 08:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Mar 2025 08:44 AM IST
सार

उत्तराखंड में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट पार कर गई है। आने वाले महीनों में बिजली की आपूर्ति और चुनौतीपूर्ण होने जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News As the heat increases electricity demand and price also starts increasing read All Updates
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी बिजली के दाम बढ़ने लगे हैं। पीक आवर्स में यूपीसीएल को आठ से नौ रुपये यूनिट तक बिजली खरीदनी पड़ रही है। वहीं, ग्रिड ऑपरेटर नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर (एनएलडीसी) ने मई-जून माह में देश में भारी बिजली किल्लत की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ने लगी है। राज्य में मांग चार करोड़ यूनिट पार कर गई है। केंद्र व राज्य कोटे की बिजली को छोड़ दें तो यूपीसीएल को फिलहाल रोजाना 50 से 60 लाख यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है। मांग बढ़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। इसके साथ ही इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीद भी महंगी होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आने वाले महीनों में बिजली की आपूर्ति और चुनौतीपूर्ण
फिलहाल सामान्य अवधि में तो यूपीसीएल तीन से चार रुपये यूनिट के दामों पर बिजली खरीद रहा है लेकिन पीक आवर्स में यह आंकड़ा आठ से नौ रुपये प्रति यूनिट पर पहुंच रहा है। उधर, एनएलडीसी ने इस बार देशभर में भीषण गर्मी के बीच मई-जून माह में बिजली की भारी मांग व किल्लत की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: बर्फ की घाटी से होकर बाबा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, हिमखंडों को काटकर बन रहा रास्ता, तस्वीरें

इस चेतावनी पर गौर करें तो उत्तराखंड के लिए आने वाले महीनों में बिजली की आपूर्ति और चुनौतीपूर्ण होने जा रही है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि बाजार में बिजली के दाम पीक आवर्स में बढ़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से यूपीसीएल बिजली खरीद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed