Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bears enter shops in Gangani and damage goods

Uttarkashi News: गंगनानी में दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहा भालू

Sat, 07 Nov 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 07 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Bears enter shops in Gangani and damage goods
शाम होते ही हाईवे पर बस्तियों में दिखने से लोग दहशत में
विज्ञापन

उत्तरकाशी। टकनौर रेंज के तहत गंगनानी सहित भटवाड़ी में लगातार भालुओं के हमले का खतरा बना है। भटवाड़ी में शाम को अंधेरा होने से पहले ही भालू गंगोत्री हाईवे और आवासीय बस्ती के आसपास घूम रहा है। दूसरी ओर गंगनानी में भालू रात में दुकानों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार लकड़ियोें व टिनशेड से बनी दुकानों में घुस रहा है।
स्थानीय निवासी राजेश रावत, नौबर रावत ने बताया गंगनानी में चारधाम यात्रा सीजन के लिए टिनशेड व लकड़ियां की दुकानें बनाई है। एक सप्ताह से भालू वहां पर आकर पीछे खंभों के सहारे दुकान में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की ओर से वहां पर गश्त की गई लेकिन भालू का कुछ पता नहीं लग पाया। हालांकि भालू की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वहां पर दुकानों का कचरा खाने के लिए भालू आ रहा है। उसके बाद वह वहां से दुकानों में भी घुस रहा है। दूसरी ओर भटवाड़ी में भालू का लगातार विचरण के कारण खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर गंगोत्री हाईवे और आवासीय बस्तियों के आसपास भालू के हमरे का डर बना हुआ है। रेंज अधिकारी शेखर राणा ने बताया कि विभागीय कर्मियों की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। पिछले दो दिनों से भालू के आने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed