{"_id":"6aef10b028de6209af055630","slug":"students-displayed-their-talent-in-rangoli-competition-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123226-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 07 Nov 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दीपावली पर्व पर ऋषिराम शिक्षण संस्थान जोशियाड़ा में रंगोली प्रतियोगिता एवं रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता के माध्यमिक वर्ग में कक्षा 10 सी ने प्रथम, कक्षा 10 बी ने द्वितीय और कक्षा 9 बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में कक्षा 11 सी प्रथम, कक्षा 11 ई द्वितीय तथा कक्षा 12 सी और 12 डी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा और उपप्रधानाचार्य बद्रीश बिष्ट ने विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विजयानंद जोशी, चंद्रवीर पंवार, जगदंबा प्रसाद बहुगुणा, महाजन चौहान मौजूद रहे। संवाद