फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Alpine School wins five medals at the National Yogasana Competition.

Uttarkashi News: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कूल ने जीते पांच पदक

Thu, 01 Oct 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 01 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Alpine School wins five medals at the National Yogasana Competition.
उत्तरकाशी। भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रयागराज स्थित ब्लू बेल स्कूल में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय खेल की राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की योगासन टीम ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में अक्षित नौटियाल ने पारंपरिक योगासन एकल में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कलात्मक योगासन एकल में उन्होंने रजत पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में राधिका नौटियाल ने पारंपरिक योगासन एकल में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अंश पंवार और अरुण ने तलात्मक योगासन युगल में रजत पदक हासिल किया जबकि अंश पंवार और वैभव चौहान ने कलात्मक योगासन युगल में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 बालिका वर्ग में जह्न्वी मटूड़ा और खुशी उनियाल ने भी प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अंश पंवार और वैभव चौहान तथा बालिका वर्ग में राधिका नौटियाल, समृद्धि नाथ और मानवी ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की योगासन टीम ने अंडर-17 वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मेजर आरएस जमनाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed