{"_id":"6abe6a90f51e3f735901be43","slug":"employees-burned-copies-of-the-nps-and-ups-in-support-of-the-old-pension-scheme-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-122540-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाईं
Thu, 01 Oct 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और एकीकृत पेंशन योजना की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। संगठन ने मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी रामलीला मैदान में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने कहा कि उत्तराखंड में एक अक्तूबर 2005 से सरकारी कर्मचारियों पर लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का वे लगातार विरोध कर रहे हैं। अब एकीकृत पेंशन योजना को भी कर्मचारी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। कहा कि उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना है।
जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों का निस्तारण करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश गौड़, वीरेंद्र सिंह नेगी, गिरीश उनियाल, अजू पंवार, अजय रावत आदि मौजूद रहे।