{"_id":"56f173f44f1c1b8b6af14d24","slug":"abir-holi-holi-colors-scattered-in-the-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन कार्यक्रम में बिखरे अबीर गुलाल के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन कार्यक्रम में बिखरे अबीर गुलाल के रंग
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : amarujala
होली के उपलक्ष्य में जिले में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं से होली का रंग जमाया। एडीएम अशोक पांडेय की पहल पर जिला सभागार में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी अनंत शंकर ताकवाले ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से देश के लिए कुर्बानी देने वाली शहीदों को श्रद्धांजली दी। मोहम्मद आसिफ अंसारी ने गजलों से होली का रंग जमाया। हास्य कवि पदम दत्त जोशी की रचनाओं ने होल्यारों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, देवेंद्र पटवाल, उमेश बहुगुणा, अजय पुरी, शैलेंद्र मटूडा, केशव पुरी, रामचंद्र उनियाल, अंकित उप्पल आदि मौजूद रहे। इधर, पवित्रा लीला बाल वाटिका, अल्पाइन पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों में भी जमकर होली के रंग बिखरे।
विज्ञापन
इस मौके पर मेजर आरएस जमनाल, प्रीति, बबीता, अमित ममगाईं, नीलम, अनुपमा बधानी, रीना बहुगुणा, अजय प्रकाश बडोला, यशपाल सिंह, मोनिका, संगीता, सुनीता बिष्ट, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, शिवाय आदि मौजूद रहे।