फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जोशियाड़ा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी शुरू

जोशियाड़ा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी शुरू

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जोशियाड़ा क्षेत्र को आवाजाही करने वाले राहगीरों को अगले माह से तांबाखानी का लंबा फेरा काटने से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लोनिवि यहां भागीरथी को तीन धाराओं में बांट कर इस पर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

तीन अगस्त को भागीरथी की बाढ़ में जोशियाड़ा झूला पुल बहने से बाड़ागड़ी क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रचलित रास्ता बंद हो गया था। तब से लोग जोशियाड़ा मोटर पुल से तांबाखानी सुरंग होते हुए करीब दो किमी अतिरिक्त दूरी तय कर आवाजाही को मजबूर हैं। लदाड़ी में विकास भवन तथा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट आदि सरकारी कार्यालय तक आवाजाही में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

अब लोनिवि यहां भागीरथी को तीन धाराओं में बांटकर मणिकर्णिका घाट की ओर से दो 12-12 मीटर और एक 10 मीटर स्पान तथा डेढ़ मीटर चौड़ी लकड़ी की अस्थाई पुलिया तैयार की जा रही हैं। इसमें से एक पुलिया तो तैयार हो चुकी है। शेष दोनों भी इस माह के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। जोशियाड़ा वाले छोर से सिंचाई विभाग की मदद से सड़क तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

पांच लाख रुपये लागत से यह अस्थाई व्यवस्था तैयार की जा रही है। दिसंबर पहले हफ्ते से यहां आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अगले साल गर्मियों में पानी बढ़ने तक इस व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलेगी।- एसके राय ईई लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed