फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   तय समय में पूरे करें विकास कार्य : प्रभारी मंत्री

तय समय में पूरे करें विकास कार्य : प्रभारी मंत्री

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट(उत्तरकाशी)। जिला योजना की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास योजनाओं में आ रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री ने यमुनोत्री राजमार्ग की दुर्दशा पर चिंता जताई। इस पर जवाब देने के लिए विभाग के ईई बैठक में उपस्थित ही नहीं थे। इस पर मंत्री ने डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रीय पटवारी के चौकी पर न रहने की शिकायत पर भी उन्होंने डीएम से जांच कर कार्रवाई को कहा। प्रभारी मंत्री ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र बजट अवमुक्त कराकर वित्तीय वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में समीक्षा बैठक करने का उद्देश्य विकास कार्याें में तेजी लाना है। सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता से रूबरू होकर विकास की हकीकत जानने की कोशिश कर रही है। जनभावनाओं के अनुरूप विकास सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी धन का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में डीएम डा.आर.राजेश कुमार, सीडीओ ललित मोहन रयाल, पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
बड़कोट। पुरोला के पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेश जुवांठा ने आपदा के साथ ही जिला योजना के बजट में रवाईं घाटी के साथ उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बैठक में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अपनी ही सरकार के मंत्री को चेतावनी दी कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे क्षेत्र की जनता को साथ लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed