फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update: 200 Meters area of all-weather road submerged near Barethi

उत्तराखंड: बड़ेथी के पास पहली ही बारिश में ऑल वेदर रोड का 200 मीटर हिस्सा धंसा

Thu, 22 Jul 2021 09:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 09:49 PM IST
सार

ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चुंगी बड़ेथी तक किया गया है। इससे आगे का क्षेत्र पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र (इको सेंसिटिव जोन) होने के कारण ऑल वेदर रोड का कार्य रुका हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: 200 Meters area of all-weather road submerged near Barethi
ऑलवेदर रोड की सड़क पर दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के बड़ेथी में ऑल वेदर रोड का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे करीब आधा दर्जन मकानों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि संबंधित कार्यदायी संस्था से इसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: नदी के कटाव से रैणी गांव में मलारी हाईवे पर पड़ी दरारें, कई दिन से हो रही बारिश से पहाड़ी रास्ते हुए खतरनाक, तस्वीरें
विज्ञापन


ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चुंगी बड़ेथी तक किया गया है। इससे आगे का क्षेत्र पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र (इको सेंसिटिव जोन) होने के कारण ऑल वेदर रोड का कार्य रुका हुआ है। जिला मुख्यालय से करीब दो किमी दूर बड़ेथी में अभी कुछ माह पूर्व ही ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य पूरा हुआ है, लेकिन पहली बरसात में ही यहां ऑल वेदर रोड का करीब 200 मीटर से अधिक हिस्सा धंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: शाम को खुला, सुबह फिर बंद हो गया टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे, कुमाऊं में 69 सड़कों पर यातायात बाधित

सड़क पर गहरी दरारें पड़ गई है। स्थानीय निवासी धीरजमणि नौटियाल, डीपी उनियाल ने कहा कि पुश्ते के भीतर से गुजर ही पेयजल लाइन से भी रिसाव हो रहा है, जिससे खतरा बढ़ गया है।

चंद्रमणि नौटियाल ने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित ठेकेदार के साथ ही बीआरओ से भी शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं बीआरओ कमांडर विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि अभी संबंधित कार्यदायी संस्था का भुगतान रोका गया है। कार्यदायी संस्था को इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं।


धरासू तराकोट जिब्या मोटर मार्ग कई जगह अवरुद्ध
बारिश के कारण धरासू तराकोट जिब्या मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण कई जगह अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन से एक आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गया है। सड़क के नीचे जमोला के जंगल और पनघट हौड़ा तोक को जाने वाला आम रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। 

ग्रामीण भजन सिंह पंवार, चंदन सिंह पंवार, प्रवीन पंवार, उज्ज्वल सिंह, सोहन दास, भगवान, बीर सिंह, सुमेर सिंह ने बताया कि सूरी के ऊपर बना पेयजल टैंक भी सड़क पर हो रहे भूस्खलन से खतरा की जद में है। कहा कि अगर ऐसे ही बारिश होती रही, तो जानमाल का खतरा पैदा हो सकता है।

आम रास्ते भूस्खलन से ध्वस्त होने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को पनघट व जंगल में चुगान के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed