{"_id":"5c6599f8bdec224be317f10d","slug":"155016253117-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड से प्रभावित व्यापारियों ने की मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड से प्रभावित व्यापारियों ने की मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ऑल वेदर रोड की जद में आ रहे व्यापारियों ने बिना प्रतिकर एवं रोजगार की व्यवस्था किए बिना ही हटाने के अल्टीमेटम पर रोष जताया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क के लिए भूमि एवं भवन अधिग्रहण से पूर्व भवनों में व्यवसाय कर रहे लोगों को समुचित प्रतिकर देने व उनके रोजगार की व्यवस्था करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को डीएम से मिलने पहुंचे धरासू बैंड, बड़ेथी एवं ब्रह्मखाल बाजार के व्यापारियों ने बताया कि ऑल वेदर रोड के लिए हाईवे से सटी जमीन एवं भवनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। संबंधित विभाग आए दिन व्यापारियों को अपनी दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दे रहे हैं, लेकिन अभी तक व्यापारियों को न तो किसी तरह प्रतिकर दिया गया है और न ही यह स्पष्ट हैं अपना रोजगार छोड़ने के बाद ये व्यापारी अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर किराये के भवनों में रह रहे व्यापारियों को समुचित प्रतिकर देने, नए प्रतिष्ठान उपलब्ध कराने व बैंक ऋण माफ कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में डा. विजय बडोनी, मनवीर विघाणा, जयेंद्र सिंह, अतुल बिजल्वाण, वीरपाल चंद रमोला, मनवीर भंडारी, राम लाल, राजाराम उनियाल, दीपक रावत, हरीश कुमार, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।