{"_id":"5c6599f5bdec22736436b025","slug":"15501625286-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत मेले में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत मेले में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। झमाझम बारिश व कड़ाके की ठंड के बावजूद गंगनाणी में आयोजित पौराणिक ‘कुंड की जातर’ वसंत मेले के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में लोक गायक मनोज सागर के गीतों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। वहीं रवांल्टी कवि सम्मेलन, ढोल सागर, रर्वाइं फैशन शो व कुश्ती प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।
तीन दिवसीय वसंत मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की संस्कृति व लोक कलाकारों को बढ़ावा मिलता है। इसलिए सभी लोगों को आयोजनों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने कहा कि वसंत मेले के माध्यम से जिला पंचायत लोक संस्कृति को संजोने का प्रयास कर रही है। साथ ही लोक कलाकारों व स्थानीय युवाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों को दलगत राजनीति से हटकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए।
इस दौरान मेला मंच पर उद्यान विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बागवानी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी दी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों व मोरी ब्लॉक के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसी क्रम में लोक गायक मनोज सागर ने टीम के साथ मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन में सुमन प्रसाद डिमरी, अंकित डिमरी, शांति बेलवाल, दिनेश भारती आदि कवियों ने पलायन, लोक संस्कृति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि मुद्दों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान ढोल सागर, रर्वाइं फैशन शो आदि कार्यक्रमों सहित दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, श्याम डोभाल, जितेंद्र राणा, हर्ष अग्निहोत्री, सकल सिंह चौहान, कबूल चंद, विनोद राणा आदि मौजूद रहे।