{"_id":"5afb15954f1c1bda408b5967","slug":"152640449810-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में हर्ष
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। बीते 31 वर्ष से मोटर मार्ग की मांग कर रहे स्यालना गांव के ग्रामीणों की मुराद आखिरकार पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों की ओर से वर्ष 1997 से खरादी-भंसाड़ी-स्यालना मोटर मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे आखिरकार सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
नौगांव ब्लॉक के स्यालना गांव के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग की जा रही थी, जिसके लिए उन्होंने कई बार आंदोलन करने के साथ ही दो बार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। सरकार की ओर से खरादी से स्यालना गांव तक सात किमी लंबे मोटर मार्ग को स्वीकृति देकर ग्रामीणों के संघर्ष को आखिरकार सफल बना दिया है। प्रधान कस्तूरी देवी, विरेंद्र सिंह, रामचंद्र ने कहा कि सड़क के इंतजार में कई पीढ़ियां गुजर गई थीं। देर से सही लेकिन गांव सड़क से जुड़ गया है।