{"_id":"5acf91144f1c1b473d8b4bb8","slug":"152355253519-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के छात्र-छात्राओं को एक साल से नहीं मिली छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड के छात्र-छात्राओं को एक साल से नहीं मिली छात्रवृति
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पीजी कालेज से बीएड कर रहे छात्र-छात्राओं को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इससे गुस्साए छात्रों ने एक हफ्ते के भीतर छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पीजी कालेज से बीएड कर रहे नवीन कुमार, हर्षवर्द्धन, मुरली प्रसाद, नीरज कुमार, हरीश कुमार, सोबेंद्र, बबिता, अंकिता आदि छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें बीएड कालेज में दाखिला लिए एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति नहीं मिल पायी है। ऐसे में उन्हें कालेज की फीस जमा करने में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में संपर्क करने पर विभाग के अधिकारी बजट न होने की बात कहते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में रोष है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर एक हफ्ते के भीतर छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।