फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Former Vice President Jagdeep Dhankhar reached Yamunotri Dham with his wife offered prayers

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पत्नी ने मां यमुना के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Wed, 07 Oct 2026 08:01 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 07 Oct 2026 08:01 PM IST
सार

यमुनोत्री धाम पहुंचने पर डॉ. सुदेश धनखड़ ने सबसे पहले पवित्र दिव्य शिला का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने यमुना मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां यमुना के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Former Vice President Jagdeep Dhankhar reached Yamunotri Dham with his wife offered prayers
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बुधवार को चारधाम यात्रा के तहत जानकीचट्टी पहुंचे। यहां से डॉ. सुदेश धनखड़ रिमझिम बारिश के बीच यमुनोत्री धाम पहुंचीं और शाम को मां यमुना के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम पहुंचने पर डॉ. सुदेश धनखड़ ने सबसे पहले पवित्र दिव्य शिला का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने यमुना मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां यमुना के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद वह रात्रिविश्राम के लिए वापस जानकीचट्टी पहुंचीं।
विज्ञापन


डॉ. सुदेश धनखड़ के यमुनोत्री धाम पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों में उत्साह नजर आया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने उन्हें देखा और उनके धाम पहुंचने को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, संख्या 56.18 लाख पार

इससे पहले जानकीचट्टी पहुंचने पर तीर्थपुरोहितों और पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed