{"_id":"6ac78b1887044953e0058315","slug":"now-the-message-of-fight-against-tb-will-reach-the-doorstep-of-villages-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122660-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अब गांवों की चौखट तक पहुंचेगा टीबी से जंग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अब गांवों की चौखट तक पहुंचेगा टीबी से जंग का संदेश
Thu, 08 Oct 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर लेगी तैयारी
उत्तरकाशी। टीबी के खिलाफ चल रही जंग को अब गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जोश (ज्वाइंट स्क्वायड फॉर हेल्थ) टीमों को मैदान में उतार दिया है। विकासखंड स्तर पर गठित ये टीमें गांव-गांव पहुंचकर टीबी के लक्षणों की पहचान, बचाव, जांच और नियमित उपचार को लेकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही संभावित मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में भी मदद करेंगी।
जनपद में अभियान का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत आर्य की मौजूदगी में जोश टीम के वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत आर्य ने कहा कि जोश टीमें ग्रामीण आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच प्रभावी कड़ी बनेंगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीएमएस डॉ. बीएस रावत, एसीएमओ डॉ. पीएस पोखरियाल, डॉ. अर्चना ओझा, डॉ. वीरेंद्र पांगती, डॉ. कुलबीर राणा, डॉ. मुकेश राय, अजय बिष्ट समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, माय भारत स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।