फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चाईंशील बुग्याल में भटके एक पर्यटक की मौत-ᅫ￰ ̄ᅳU₩ᅫ↑￙

चाईंशील बुग्याल में भटके एक पर्यटक की मौत-ᅫ￰ ̄ᅳU₩ᅫ↑￙

Wed, 11 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चाईंशील बुग्याल में भटके एक पर्यटक की मौत-ᅫ￰ ̄ᅳU₩ᅫ↑￙
पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी ब्लाक के चाईंशील बुग्याल में खराब मौसम के चलते साथियों से बिछुड़कर भटके पर्यटक की मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव कैंप से करीब दो किमी दूर बरामद हुआ। शेष सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 43 सदस्यीय पर्यटक दल मोरी ब्लाक के चाईंशील बुग्याल की ट्रैकिंग पर आया हुआ है। विगत आठ अप्रैल को दो अलग-अलग दलों में ये पर्यटक चाईंशील बुग्याल के लिए निकले। मंगलवार को एक दल के साथ गए स्थानीय पोर्टर ने पुलिस को फोन कर खराब मौसम के चलते रास्ता भटकने की सूचना दी। इसके बाद इन पर्यटकों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही राजस्व, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात को ही बचाव दल पर्यटकों तक पहुंच गया था। तब पता चला कि दल का एक सदस्य महाराष्ट्र निवासी सुमित (25) खराब मौसम के कारण इनसे बिछुड़कर जंगल में कहीं भटक गया है। काफी खोजबीन के बाद बुधवार सुबह पर्यटकों के कैंप से करीब दो किमी दूर सुमित का शव बरामद हुआ। माना जा रहा है कि रात में ठंड की वजह से उसकी मौत हुई होगी। बचाव दल शव एवं अन्य पर्यटकों को साथ लेकर लौट रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed