फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The mobile tower is not working in the Khatal area.

Uttarkashi News: खाटल क्षेत्र में मोबाइल टावर काम नहीं कर रहा

Tue, 25 Aug 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 25 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
The mobile tower is not working in the Khatal area.
ग्रामीणों में बीएसएनएल के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। खाटल पट्टी के देवल गांव में स्थापित बीएसएनएल का मोबाइल टावर क्षेत्र के 11 गांवों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। टावर के बार-बार खराब होने और मोबाइल कनेक्टिविटी गायब रहने से ग्रामीणों में भारत संचार निगम लिमिटेड के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से संचार व्यवस्था प्रभावित बनी है। शिकायत के बावजूद संचार निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। देवल का यह टावर खाटल पट्टी के 11 गांवों की मोबाइल कनेक्टिविटी का प्रमुख माध्यम है। क्षेत्र में अन्य कंपनियों के मोबाइल टावर नहीं होने के कारण ग्रामीण बीएसएनएल की सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में नेटवर्क बाधित होने से लोगों को फोन कॉल, ऑनलाइन कार्य और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेटवर्क समस्या का सीधा असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसएनएल अधिकारियों को कई बार इस बारे में बताया जा चुका है, लेकिन सेवा में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिला प्रवक्ता सोबत राणा ने कहा कि कंपनी को लगातार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द संचार सेवाएं सुचारू नहीं की गईं तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बीएसएनएल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed