फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Women took charge of the protest in Natwar on the eighth day.

Uttarkashi News: नैटवाड़ में आठवें दिन महिलाओं ने संभाला आंदोलन का मोर्चा

Tue, 25 Aug 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 25 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Women took charge of the protest in Natwar on the eighth day.
पुरोला। मोरी सतलुज जल विद्युत परियोजना से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर नैटवाड़ बैराज स्थल पर ग्रामीणों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के बीच मंगलवार को महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। महिलाओं ने बैराज स्थल पर पहुंचकर धरने की कमान संभाली और परियोजना प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन

आंदोलन का मुख्य मुद्दा बैराज निर्माण के लिए अधिग्रहित कृषि भूमि का लंबित मुआवजा है। ग्रामीणों के अनुसार परियोजना निर्माण के दौरान नैटवाड़ के किसानों की करीब 27 हेक्टेयर कृषि भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन वर्षों बाद भी प्रभावितों को भूमि का पूरा मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसके अलावा टौंस नदी के पार स्थित कृषि भूमि तक पहुंच के लिए पुल निर्माण, खेती की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य और चरान-चुगान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग भी लंबित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में वैजयंती नाथ, काशीनाथ, शिशुनाथ, जलमा देवी, कुषादेवी, देवेंद्र देवी, सोनी देवी, विनोद नाथ, सचिन, विजयपाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed