{"_id":"5a7b32164f1c1b641f8b46e4","slug":"15180234052-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोला में प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोला में प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। सालों से अतिक्रमण की मार झेल रहे नगर की समस्या के प्रति आखिरकार प्रशासन सजग हो ही गया। समस्या की गंभीरता व जनाक्रोश को भांपते हुए प्रशासन ने बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान छेड़ दिया है। अभी सड़क किनारे कच्चे निर्माण हटाने के साथ ही पक्के भवन स्वामियों को नोटिस थमाए गए हैं।
नगर के कुमोला रोड, मोरी मोटर मार्ग आदि मुख्य स्थानों पर प्रशासन की अनदेखी के चलते अतिक्रमण हो चुका है, जिससे आए दिन यहां जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। लोनिवि ने अतिक्रमण चिह्नित कर पक्के भवन स्वामियों को नोटिस थमाने के साथ ही कच्चे निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया है। बुधवार को मोरी रोड पर जेसीबी मशीनों से आधा दर्जन खोखे हटाए गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए पक्के निर्माणों से किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की मांग की है। अतिक्रमण हटाने का जिम्मा संभाल रहे राजस्व उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पक्के भवनों का अतिक्रमण हटाने के लिए भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। भवन स्वामी अपने आप ही अतिक्रमण तोड़ दें। अन्यथा प्रशासन को जेसीबी से अतिक्रमण हटाना पड़ेगा।