{"_id":"5a1852294f1c1ba7668b621e","slug":"15115434546-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा गुसांई के अच्छे अभिनय ने पंडाल में बांधे रखे दर्शकों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा गुसांई के अच्छे अभिनय ने पंडाल में बांधे रखे दर्शकों को
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। साल्ड गांव में चल रही रामलीला में आठवें दिन भरत मिलाप व सुपर्णखा की ओर से लक्ष्मण को मोहित करने के असफल प्रयास में अपनी नाक कटवाने और बदला लेने पहुंचे उसके भाई खर और दूषण के वध दृश्य का मंचन किया गया।
वनवास में पंचवटी में निवास के दौरान राम और लक्ष्मण पर मोहित होकर रावण की बहन सुपर्णखा उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखती है। इससे क्रोधित होकर लक्ष्मण सुपर्णखा की नाक काट देते हैं। बहन का विलाप सुनकर उसके भाई खर और दूषण युद्ध करने पहुंचते हैं और युद्ध में भगवान राम दोनों का वध कर देते हैं। सुपर्णखा की भूमिका में प्रतिभा गुसाईं के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर विजय राज बिष्ट, जयराज बिष्ट, राजाराम भट्ट, शिव नारायण नौटियाल, आनंदमणी सेमवाल, राजेश राणा, मानेंद्र राणा, नरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।